Academics

Hostels Amenities Sports Activities Students Gurukul Highlights Faculty News & Events

Home

Foundation

Aim

Management

Contact Us

|| Latest News ||

गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आपका हार्दिक स्वागत हैं ।

गुरुकुल कुरुक्षेत्र के ब्रह्मचारी सन्दीप कुमार सुपुत्र श्री जयनारायण गांव व डाकखाना सरेली जिला महेन्द्रगढ़ (हरियाणा) का 2011 में आई. आई. टी. में चयन हुआ। इस उपलब्धि के लिए गुरुकुल प्रबन्धक समिति के प्रधान कुलवन्त सिंह सैनी, प्राचार्य डॉ. देवव्रत आचार्य व सह प्राचार्य शमशेर सिंह सांगवान ने उन्हें हार्दिक बधाई दी।

गुरुकुल कुरुक्षेत्र के दो ब्रह्मचारी सारजैन्ट अमन कुमार वर्मा व नायक कुमार निष्कलंक ने दिल्ली में राष्ट्रीय गणतन्त्र दिवस 2012 परेड में भाग लिया। सारजैन्ट अमन कुमार को भारत का दूसरा बैस्ट कमांडर चुना गया। अमन कुमार ने परेड, बैलेट डांस, फ्लैग एरिया में भाग लिया तथा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं चण्डीगढ़ निदेशालय के जूनियर डिविजन और जूनियर विंग के कमांडर के रूप में अगवाही की जिसमें परेड को पूरे भारत वर्ष में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। नायक कुमार निष्कलंक को फ्लैग एरिया में पूरे भारत का प्रथम बैस्ट कॉन्टिजैन्ट घोषित किया गया तथा बैलेट डांस में पूरे भारत वर्ष में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस महान उपलब्धि के लिए अम्बाला ग्रुप कमांडर ब्रिग्रेडियर सी. के. सूद ने दोनों ब्रह्मचारियों को शील्ड व प्रमाण-पत्र प्रदान कर प्रोत्साहति किया। गुरुकुल प्रबन्ध समिति के प्रधान कुलवन्त सिंह सैनी, प्राचार्य डॉ. देवव्रत आचार्य व सह प्राचार्य शमशेर सिंह सांगवान ने इस महान् उपलब्धि के लिए दोनों ब्रह्मचारियों व उनके प्रशिक्षक लेफ्टिनेंट श्री श्रवण कुमार को हार्दिक बधाई दी व सम्मानित भी किया।

गुरुकुल कुरुक्षेत्र नॉन मेडिकल बारहवीं कक्षा के छह छात्रों- दीपक, अवधेश, नवदीप, दीपक कुमार, सचिन व रजनीश ने अगस्त 2011 में आयोजित एनडीए की राष्ट्रीय स्तर परीक्षा उत्तीर्ण कर गुरुकुल को गौरवान्वित किया, जिसमें पूरे देशभर से लगभग चार लाख परीक्षार्थी बैठे। गुरुकुल प्रबन्ध समिति के प्रधान कुलवंत सिंह सैनी, प्राचार्य डॉ. देवव्रत आचार्य व उप प्राचार्य शमशेर सिंह सांगवान ने इस उपलब्धि के लिए कोचिंग प्रदान करने वाले सभी आचार्यों व परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दी तथा उन्हें पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित भी किया।

गुरुकुल कुरुक्षेत्र का वार्षिक महोत्सव 21, 22 व 23 अक्तूबर 2011 को बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ। जिसमें गुरुकुल के ब्रह्मचारियों ने अनेक विधाओं जैसे घुड़सवारी, नेजा-जेजा, जूडो-कराटे, लकड़ी मल्लखम्भ, मनोहारी योगासन, एक्रोबेटिक्स, जिमनास्टिक, नाटकों, भजनों, भाषणों आदि का भव्य प्रदर्शन किया, जिसे देख लोग दाँतों तले अंगुली दबाने पर विवश हो गए। वार्षिक महोत्सव में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। इस अवसर पर गुरुकुल के प्राचार्य डा. देवव्रत आचार्य, गुरुकुल प्रबन्ध समिति के प्रधान कुलवन्त सिंह सैनी एवं सह प्राचार्य शमशेर सिंह ने गुरुकुल के 99वें वार्षिक महोत्सव व शताब्दी वर्ष प्रारम्भ में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, अभिभावकगण, अध्यापकगण एवं छात्रगण को हार्दिक बधाई दी।

23 अक्तूबर,2011 गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 99वें वार्षिक महोत्सव का समापन समारोह में कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिन्दल मुख्यातिथि के रुप में उपस्थित हुए। भारतीय संस्कृति को अमरता प्रदान करने वाले गुरुकुल जहाँ हमारी समृद्ध संस्कृति के द्योतक है, वहीं उनमें दी जानी वाली संस्कारयुक्त शिक्षा विद्यार्थियों को माता-पिता, राष्ट्र, गुरुजनों, अपने कर्तव्यों और धर्म के प्रति जागरूक और श्रद्धावान बनाती है। गुरुकुल हमारी उस प्राचीन शिक्षा पद्धति के जीते-जागते प्रमाण है, जिनके माध्यम से बच्चों में प्रारम्भ से ही संस्कारों का बीजारोपण किया जाता है।

22 अक्तूबर, 2011 हरियाणा के महामहिम राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया मुख्यातिथि ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र के शताब्दी वर्ष का उद्घाटन करते हुए कहा कि गुरुकुल शिक्षा पद्धति सत्, चित्त और आनन्द प्राप्ति की संजीवनी है। संसार रूपी समुद्र में जीवन के सुचारु संचालन तथा मंगलमय जीवन के लिए गुरुकुल शिक्षा पतवार है तथा जीवन को सर्वगुण सम्पन्न व समृद्ध बनाने की कुंजी है। जबकि समारोह की अध्यक्षता हरियाणा के लोकायुक्त न्यायमूर्ति प्रीतम पाल ने की। समारोह में कुरुक्षेत्र के उपायुक्त, कुरुक्षेत्र की पुलिस अधीक्षक, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कुरुक्षेत्र के सभी प्रशासनिक अधिकारी, आर्य प्रतिनिधि सभा रोहतक के पदाधिकारी एवं प्रैस प्रवक्ता मौजूद थे।

 21 अक्तूबर, 2011 गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 99वें वार्षिक महोत्सव का शुभारम्भ कुरुक्षेत्र के उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ ने ओ३म् पताका फहराकर किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरुकुल शिक्षा राष्ट्र की सबसे बड़ी सम्पत्ति है, क्योंकि इससे विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास सम्भव है।

03-05 अक्तूबर 2011 को आयोजित सी.बी.एस.ई. नॉर्थ जोन-2 प्रतियोगिता में गुरुकुल कुरुक्षेत्र की हैंडबाल टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर गुरुकुल कुरुक्षेत्र का नाम रोशन किया।

01-03 अक्तूबर 2011 को आयोजित सी.बी.एस.ई. नॉर्थ जोन-2 प्रतियोगिता में गुरुकुल कुरुक्षेत्र की खो-खो टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर गुरुकुल कुरुक्षेत्र को चार चाँद लगाए तथा इसी टीम को राष्ट्रीय स्तर की होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।

3 अक्तूबर 2011 को भारत विकास परिषद् की कुरुक्षेत्र शाखा द्वारा बी. आर. इन्टरनेशनल पब्लिक स्कूल में ‘भारत को जानो’ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें गुरुकुल कुरुक्षेत्र के नयन आर्य व भानुप्रताप ने कनिष्ठ वर्ग में प्रथम व प्रशिष व सच्चिदानन्द ने वरिष्ठ वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त कर गुरुकुल का नाम गौरवान्वित किया। (सहयोगी अध्यापक- श्री नन्द किशोर शास्त्री जी व श्री मुकेश पाराशर जी)

23 सितम्बर शहीदी दिवस के उपलक्ष्य मे धरोहर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता में गुरुकुल के ब्र. सिद्धार्थ 10+1 वाणिज्य संकाय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। (सहयोग श्री सुखविन्द्र पाल जी हिन्दी अध्यापक)

12-15 सितम्बर 2011 को अम्बाला में आयोजित हरियाणा स्कूल गेम्स की जिम्नास्टिक एक्रोबैटिक प्रतियोगिता में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के ब्र. गणेश (10+1 वाणिज्य संकाय), ब्र. सुमीत, ब्र. दिवांशु व ब्र. अभिमन्यु ने और आर्टिस्टिक होरिजैन्टल बार में ब्र.उनेश ने द्वितीय स्थान तथा मैन पेयर एक्रोबैटिक में ब्र. मनदीप (10+1 वाणिज्य संकाय) व ब्र. ध्रुव (6th)  ने तृतीय स्थान प्राप्त कर गुरुकुल कुरुक्षेत का नाम गौरवान्वित किया।

गुरुकुल शताब्दी लोगो प्रतियोगिता में गुरुकुल के 250 छात्रों ने भाग लिया जिसमें ब्रह्मचारी प्रशान्त आर्य 10+1 कॉमर्स ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वर्ष 2011 में अखिल भारतीय गुरुकुल क्रीड़ा व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन 18, 19 व 20 नवम्बर को गुरुकुल झज्जर में आयोजित होंगे।

ओपन नेशनल चैम्पियनशिप खो-खो के लिए ब्रह्मचारी आशीष व संजीव का हुआ चयन।

विज्ञान विषय पर आधारित राज्य स्तरीय नाटक प्रतियोगिता में गुरुकुल के छात्रों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

13 जुलाई 2011 को नव प्रविष्ट छात्रों का उपनयन संस्कार सम्पन्न।

मार्शल आर्ट की ओपन स्टेट प्रतियोगिता में गुरुकुल के खिलाड़ियों ने जीते 4 स्वर्ण, 4 रजत व 1 कांस्य पदक।

मार्शल आर्ट में हरियाणा ओलम्पिक के लिए गुरुकुल के 10 विद्यार्थियों का चयन।

M.D.H. मसाले द्वारा आयोजित महर्षि दयानन्द कॉमिक प्रतियोगिता में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के ब्रह्मचारी अमित आर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 1 लाख रुपये जीते।

10+2 C.B.S.E. Result 2011- Total Students 107 (Merit 39, 1st Division 95, 2nd Division12).

10+2 C.B.S.E. Result 2011- Topper of Gurukul Kurukshetra Non Medical  92% marks and  30 students    above 80% marks in PCM.

10th C.B.S.E. Result 2011- Topper of Gurukul Kurukshetra Piyush Kumar obtained 10.0 Grade Point.

NCC Cadets of Gurukul to participate in Republic Day Parade in New Delhi

Vijay Arya of Class 8th won 4th position in all India School Athletics Meet 2010.

Swami Shradhanand Balidan Divas celebrated on dated 23rd December.

Br. Abhishek of  XII Arts won bronze medal in All India School Shooting Championship held in Pune from Dec.21 to 23, 2010

Ninth standard students Prashish and Sachidanand have achieved Gold Medal in General science competetion on National Level.

Gurukul Ex Student Pravesh have won Bronze Medal in State level Open Judo Competetion Bangluru under 90 kilogram weight category.

Gurukul's NCC cadets have attained 1st position in Pehowa Arunoi NCC camp among 4 Distt. in dril from Junior and Senior wing.

many students got above 85% marks in +2 N.M. These gems are Vikas, Abhishek, Amit, Devender, Pramod, who will receive  Rs.12000 as scholarship per year  till 3years.

 

2008 © www.gurukulkurukshetra.org.in, All Rights Reserved Worldwide
Powered by
DOERS